Giridih News: श्री साईं हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो स्थित श्री साईं हॉस्पिटल में मंगलवार की देर रात एक महिला की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.

महिला की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लुप्पी के रहनेवाले मंजूर अंसारी की 52 वर्षीया पत्नी सजदा खातून के रूप में की गयी. बताया जाता है कि इस हॉस्पिटल में महिला को पथरी के ऑपरेशन के लिए 19 मार्च को भर्ती करवाया गया था. ऑपरेशन रविवार को किया गया. ऑपरेशन के बाद परिजन सजदा को सोमवार को घर ले गये. अचानक मंगलवार को सजदा खातून की हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गये. अस्पताल में चिकित्सकों ने कहा कि सजदा खातून के पेट में पानी भर गया है. इलाज चल ही रहा था कि उसकी मौत हो गयी. इधर, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. घटना की जानकारी पचंबा थाना पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी राजीव कुमार अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >