Giridih News: किसान पंचायत का किया गया आयोजन

Giridih News: झारखंड में होनेवाले जमीन के सर्वे में रैयत अपनी दावेदारी कैसे प्रस्तुत करें, इसके लिए किसानों को जागरूक करने को लेकर किसान जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में किसान पंचायत आयोजित किया गया.

किजपा के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में जमीन सर्वे को लेकर गोकुल चंद द्वारा दायर की गयी रिट याचिका के बाद झारखंड उच्च न्यायालय में छह दिसंबर 2024 को सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार ने 6 महीने के अंदर झारखंड में जमीन सर्वे का काम पूरा करने का हलफनामा दायर किया था. लातेहार और लोहरदगा जिला में जमीन सर्वे का काम पूरा कर लेने की बात सरकार ने कही है. ऐसे में गिरिडीह जिले में भी किसी भी समय जमीन सर्वे का काम शुरू हो सकता है. ऐसे में किसानों को जागरूक एवं एकजुट होकर अपने मौजा के सभी रैयतों की जमीन से संबंधित रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति निकलवा लेनी चाहिये ताकि सर्वे के समय अंचल अधिकारी और कर्मचारी के पास रजिस्टर टू में छेड़छाड़ करने की गुंजाइश नहीं बची रहे. रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति निकालने के बाद किसानों को अपनी जमीन के प्लॉट और रकवा की ऑनलाइन इंट्री कराकर ऑनलाइन लगान रसीद भी प्राप्त कर लेना चाहिए. यदि अभी जमीन की जमाबंदी मृत पूर्वज के नाम पर हो, तो उसे उतराधिकार दाखिल खारिज के माध्यम से अपने नाम पर रजिस्टर टू में जमाबंदी कायम करवा लेनी चाहिए ताकि जमीन सर्वे के बाद आसानी से किसान के नाम पर खतियान बन सके.

इन्होंने भी किया लोगों को संबोधित

इसके अलावा पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू, पार्टी के संरक्षक सुकुल नारायण देव आदि ने भी लोगों को संबोधित किया. मौके पर महादेव विश्वकर्मा, घनश्याम पंडित, मुंशी मुर्मू, मालती देवी, लालिया देवी, नबी अंसारी, छत्रधारी सिंह, बसिया टुडू, मेरूलाल मरांडी, मुकेश राय, भरत गोप, थांभी मंडल, थूड़ा हेंब्रम, अन्ना मुर्मू, लालो मुर्मू, धनेश्वर मरांडी, पांडु मांझी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे.अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष बास्के व संचालन मुंशी मुर्मू ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >