Giridih News: ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत

Giridih News: सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर बिरनी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी पुल के पास ट्रैक्टर से गिरकर वृद्ध ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम लगभग छह बजे की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी एतवारी साव के रूप में की गयी है.

घटना के बाद बिरनी पुलिस शव को जब्त कर थाना ले गयी. बताया जा रहा है कि एतवारी बरहमसिया की ओर से ट्रैक्टर लेकर अपने घर सरिया नावाडीह वापस लौट रहे थे. इसी बीच वे नीचे गिर गये. घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि संभवत: चालक को चक्कर आ गया होगा, इससे वह ट्रैक्टर से गिर गया और उसकी मौत हो गयी. इसमें अग्रिम कारवाई की जा रही है. घटना की सूचना मृतक के परिवारवालों को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >