Giridih News: पत्नी पर किया जनलेवा हमला, पीड़िता पहुंची थाना

Giridih News: जमुआ थाना क्षेत्र के जरीडीह पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव के गणेश विश्वकर्मा की 25 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी ने जमुआ पुलिस को एक आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है.

पीड़िता ने कहा है कि पिछले चार दिनों से मेरे पति मेरे साथ बेहरमी से मारपीट कर रहे हैं. कहा कि अत्यधिक शराब पीकर आये दिन पति मारपीट करता है.

इसी क्रम में 15 मार्च को भी आरोपी अत्यधिक शराब पीकर आया और जान से मारने की नीयत से पिंकी देवी की गर्दन दबाने लगा.

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर मायके से पैसे लाने का बनाता है दबाव

आवेदन में पिंकी ने बताया कि किसी तरह वह उसकी चुंगल से बाहर निकली. कहा है कि आरोपी पति मेरी आपत्तिजनक वीडियो बना लेता है और कहता है कि तुम अपने मायके से दो लाख रुपये मांगकर लाओ, नहीं तो तुम्हारे साथ इसी तरह की हरकत वह करते रहेंगे.

आरोप लगाया कि बच्चों के सामने भी पति बुरी तरह पीटता हैं. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि यह मामला महिला थाना से संबंधित है, फिर भी आवेदन की जांच करायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >