Giridih News: डीसी ने रक्तवीरों को वार्षिक रक्तदान प्रोत्साहन पुरस्कार से किया सम्मानित

Giridih News: कार्यक्रम के दौरान रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले डीसी श्री लकड़ा के अलावे सिविल सर्जन सहित अन्य पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाले नवजीवन नर्सिंग होम, गोवर्धन लाल नर्सिंग होम सहित अन्य नर्सिंग होम संचालकों के अलावे विभिन्न संगठनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

गिरिडीह हेल्थ सोसायटी के तत्वाधान में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में रेडक्रॉस के अध्यक्ष सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जिले के रक्तवीरों वार्षिक रक्तदान प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान सेवा देकर जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में अपनी सहभागिता को बनाए रखने को लेकर शपथ भी दिलाई गई. कार्यक्रम के दौरान रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले डीसी श्री लकड़ा के अलावे सिविल सर्जन सहित अन्य पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाले नवजीवन नर्सिंग होम, गोवर्धन लाल नर्सिंग होम सहित अन्य नर्सिंग होम संचालकों के अलावे विभिन्न संगठनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर डीसी श्री लकड़ा ने रेड क्रॉस सोसायटी गिरिडीह इकाई की नई कार्यसमिति द्वारा किए जा रहे कार्य को लेकर खुशी जाहिर की. साथ ही उन्होंने कहा कि हम सबों को एक नयी ऊर्जा के साथ जल्द से जल्द नए आधुनिक रक्त अधिकोष भवन का निर्माण कराने की बात कही. मौके पर रेडक्रॉस के चैयरमेन अरविन्द कुमार, सचिव विवेश जालान, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ सोहेल, डॉ विकास लाल, सीए विकास खेतान, उज्जवल सिद्धार्थ सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >