Giridih News: भाकपा माले का नगर सम्मेलन, राजेश सिन्हा बने सचिव

Giridih News: भाकपा माले का चौथा नगर सम्मेलन बुधवार को हुआ. जिला सचिव जनार्दन प्रसाद की उपस्थिति में गिरिडीह नगर कमेटी का पुनर्गठन किया गया. 23 सदस्यीय कमेटी बनायी गयी. नगर निगम क्षेत्र के 36 वार्डों के 23 प्रतिनिधियों ने राजेश सिन्हा को नगर सचिव चुना.

जिला सचिव जनार्दन प्रसाद ने कहा कि 90 के दशक में जुल्म व शोषण के खिलाफ गिरिडीह के गांवों व अंचलों में माले ने अपना काम शुरू किया था. बीते तीन दशक में आम जनता के अधिकार की लड़ाई को ग्रामीणों के सहयोग से आगे बढ़ाया गया है. आनेवाले दिनों में मोदी सरकार और भाजपा की लूट, झूठ, फूट और नफरत की राजनीति के खिलाफ लोगों को गोलबंद करना हमारी प्राथमिकता होगी.

माले को बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य : पांडे

माले के जिला कमेटी सदस्य कन्हाई पांडे ने कहा कि जरूरतमंद की पार्टी माले को बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य है. नवचयनित नगर सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि संगठन को धारदार बनाया जायेगा. मौके पर पूरन महतो, शंकर पांडेय, मनौव्वर हसन बंटी, प्रीति भास्कर, चुन्नू, सिमरन शाहीन, निशांत भास्कर, नौशाद आलम, अखिलेश राज, छोटू यादव, मजहर, रेहान, गोलू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >