Giridih News: बाइक की चपेट में आकर बालक घायल, बाइक चालक को पीटकर बेहोश किया

Giridih News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अपनी बहन का इलाज करवाने के लिए अपनी मां व बहन को साथ में लेकर देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहा था. इसी दौरान थाना मोड़ के समीप सड़क पार कर रहे घोसे गांव के मुख्तार अंसारी का पुत्र शाहबाज अंसारी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया.

देवरी- नेकपुरा मुख्य मार्ग पर देवरी थाना मोड़ के पास बाइक की चपेट में आ जाने से सात वर्षीय बालक शहजाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से आक्रोशित परिजनों ने बाइक चालक घोसे गांव के सचिन कुमार की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी बेहोश हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अपनी बहन का इलाज करवाने के लिए अपनी मां व बहन को साथ में लेकर देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहा था. इसी दौरान थाना मोड़ के समीप सड़क पार कर रहे घोसे गांव के मुख्तार अंसारी का पुत्र शाहबाज अंसारी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया. घटना के बाद बालक के परिजनों ने गुस्से में आकर बाइक चालक को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी, जिससे चालक बेहोश हो गया.।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. इधर घायल बालक व बाइक चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें गिरिडीह रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना पर देवरी थाना के एसआई रामपुकार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >