Giridih News: महिला की हत्या के प्रयास में चार पर मामला दर्ज

Giridih News: गावां प्रखंड के एक गांव में विधवा महिला को जान से मारने के प्रयास मामले में सास, ससुर समेत चार लोगों पर गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

गावां थाना क्षेत्र एक गांव में विधवा महिला का यौन शोषण उसके देवर ने किया था. इसमें महिला गर्भवती हो गई थी. बाद में जबरन उसका गर्भपात कराया गया. आरोप है कि बाद में महिला को जहर खिला दिया गया था. इसके बाद गोली मारने की बात सामने आयी थी. महिला को जमुई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

सास-ससुर और देवर समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया

मामले में गावां थाना में पीड़िता की मां के ने सास-ससुर और देवर समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया. मामले की जांच के लिए गावां पुलिस ने शनिवार को गांव पहुंची और पूछताछ की. थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड अंकित कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >