Giridih News: अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, घायल

Giridih News: डुमरी थाना क्षेत्र के चालमो में रविवार को बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल उक्त व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. घटना के बारे में बताया जाता है कि इसरी बाजार निवासी कुर्बान अंसारी अपने रिश्तेदार के इंतकाल होने पर चालमो गया था.

सिर में आयी है गंभीर चोट

घर लौटने के क्रम में बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि उसके सिर में गंभीर चोट आई है. कुर्बान अंसारी जेबीवीएनएल में मास्टर रोल में कार्यरत था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >