Giridih News: पेड़ से टकरायी बाइक, युवक घायल

Giridih News: चौकीदार बासुदेव वर्मा ने 108 एंबुलेंस के सहयोग से घायल को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

जोरासांख बरमसिया मुख्य सड़क पर जेरूवाडीह के पास बाइक सवार देवरी थाना क्षेत्र के बारोटांड़ गांव का गोविंद तुरी (25) पिता अर्जुन तुरी ने एक पेड़ में धक्का मार दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी तेज रफ्तार से जोरासांख की तरफ जा रहा था. मोड़ पर उसने बाइक पर नियंत्रण नहीं खो दिया और बाइक पेड़ से टकरा गयी. वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा. सड़क पर आने-जाने वाले उसे उठा नहीं रहे थे. चौकीदार बासुदेव वर्मा ने थाना को सूचना देकर जख्मी गोविंद का इलाज करवाया. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >