Giridih News: सर जेसी बोस विद्यालय में एक साथ तीन कार्यक्रमों का आयोजन

Giridih News: सर जेसी बोस मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह परिसर में मंगलवार को समग्र शिक्षा की ओर से तीन कार्यक्रमों पीएमश्री योजना के संबंध में हितधारकों की कार्यशाला, लेंग्वेज फेस्टिवल और एफएलएन मेला का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, एपीओ जेके मिश्रा, नीरज कुमार, जेसी बोस विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा आदि ने किया. डीइओ वसीम अहमद व डीएसई मुकुल राज ने पीएमश्री योजना के उद्देश्य के बारे में बताया. इसमें पीएमश्री योजना के स्तंभ पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीइओ ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पीएमश्री स्कूल योजना लेकर आयी है. इस कार्यशाला में जिले के 19 पीएमश्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक, एसएमसी मेंबर, एक शिक्षक व बाल शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए. इसके बाद लेंग्वेज फेस्टिवल में डीइओ ने लेंग्वेज के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने लैंग्वेज की शुरुआत, संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, खोरठा आदि भाषाओं के महत्व बताये. डीइओ ने कहा कि भाषा का विकास जन्म से शुरु हो जाता है. बच्चे जन्म लेने के तुरंत बाद भले ही बोल नहीं पाते हैं, पर भाषा का उपयोग बच्चे संकेत से करते हैं. इसे बच्चे की मां समझ लेती हैं. बच्चा जब स्कूल आना शुरु कर देता है तो उसकी भाषा को सुदृढ़ करना शिक्षक का मुख्य कर्तव्य है. कहा कि भारत में भाषाओं की विभिन्नता है. मातृभाषा के अलावा अन्य भाषाओं को भी प्रोत्साहन मिलना चाहिए. स्थानीय भाषा को भी सुनने और समझने की आवश्यकता है. इसके बाद एफएलएन मेला का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी. बच्चों ने कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >