Giridih News: केएन बक्शी बीएड कॉलेज में एलुमनी मीट का आयोजन

Giridih News: बेंगाबाद में केएन बक्शी बीएड कॉलेज की ओर से बुधवार को एलुमनी मीट का आयोजन किया गया. इस मौके पर संस्थान से पढ़ाई कर चुके छात्र ऑनलाइन जुड़े और अपने अपने अनुभवों को वहां साझा किया. संस्थान से बीएड करने के बाद वर्तमान तक के सफर के बारे में पूर्ववर्ती छात्रों ने बताया.

संस्थान से पढ़ाई कर रहे छात्रों को कई आवश्यक टिप्स भी दिये गये. प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है, जो उन छात्रों के बीच एक विशेष बंधन बनाता है. जो पास हो चुके हैं और जिन्होंने खुद को पहले से ही बड़ी व, बाहरी दुनिया में स्थापित कर लिया है.

एलुमिनी मीट संपर्क को फिर से जीवंत करने का एक आदर्श मंच

प्राचार्य ने कहा कि एलुमिनी मीट आप सभी के लिए अपने साथियों और शिक्षकों से मिलने और संपर्क को फिर से जीवंत करने का एक आदर्श मंच है. प्रो नीलेश लकड़ा ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से यह जानकारी मिल पा रही है कि आप सभी किस स्थिति में हैं, और अभी क्या कर रहे हैं. शिक्षकों द्वारा आप सभी का मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है और मिलता रहेगा.

ये लोग हुए शामिल

पूर्ववर्ती छात्रों में मनोहर लाल पाठक, तारकेश्वर कुमार, रितिका कुमारी सिन्हा, मो. आमिर रजा, आलोक कुमार, मुकेश यादव, धीरज कुमार सोनी व अर्जुन कुमार ने अपने अनुभवों को साझा किया. इसका संचालन प्रो. नूतन शर्मा ने किया. स्वागत भाषण उपप्राचार्य बिनोद कुमार सुमन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुरेश यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >