Giridih News: ईद मिलादुन्नबी को लेकर प्रशासन अलर्ट

Giridih News: फ्लैग मार्च की शुरुआत शहर के बड़ा चौक से की गई. जिसमें डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार खुद शामिल रहे. मार्च शहर के मुस्लिम बाजार, मौलाना आजाद चौक, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक, आंबेडकर चौक, नेताजी चौक, भंडारीडीह होते हुए पचंबा तक निकाला गया.

आगामी ईद मिलादुन्नबी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. इसी कड़ी में गुरुवार को शहरी क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च की शुरुआत शहर के बड़ा चौक से की गई. जिसमें डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार खुद शामिल रहे. मार्च शहर के मुस्लिम बाजार, मौलाना आजाद चौक, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक, आंबेडकर चौक, नेताजी चौक, भंडारीडीह होते हुए पचंबा तक निकाला गया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस जवान, अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. फ्लैग मार्च में एएसपी सुरजीत कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विष्पुते, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सिटी डीएसपी नीरज कुमार सिंह, डीएसपी टू कौसर अली, साइबर डीएसपी आबिद खान, प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश महतो, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन और पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत कई वरीय अधिकारी शामिल रहे.

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की

मौके पर अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. साथ ही अश्लील गाने या किसी भी धर्म-समुदाय की भावना को आहत करने वाले गानों पर भी रोक रहेगी. उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिलती है तो वे तुरंत संबंधित थाना को सूचित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >