Giridih News: भव्य मंगला आरती का आयोजन किया गया

Giridih News: रामनवमी को लेकर जिले भर में राम भक्तों में उत्साह का माहौल है. विभिन्न अखाड़ा कमिटियों के द्वारा महावीर मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है व पूरा शहर महावीरी झंडा से सज गया है.

रामनवमी को लेकर शहर के टावर चौक स्थित महावीर मंदिर से मंगलवार की शाम को भाव मंगला आरती जुलूस निकाली गई. इस जुलूस में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं – पुरुष व बच्चे शामिल थे. इस दौरान शहर के काली बाड़ी चौक, मकतपुर रोड, शांति भवन रोड, कचहरी रोड होते हुए जुलुस महावीर मंदिर पहुंची.

भव्य मंगला आरती का आयोजन किया गया

इधर मंगला आरती जुलूस के पूर्व मंदिर में भव्य मंगला आरती का आयोजन किया गया. मंगला आरती के आयोजन से पुरा इलाका भक्तिमय हो उठा. मौके पर सतीश कुंदन, त्रिभुवन दयाल, पूर्व पार्षद आरती देवी, हब्लू गुप्ता, रंधीर विश्वकर्मा, नितेश कुमार, संजय गुप्ता, दिनेश अगरवाल, राजन सिन्हा पुजारी समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >