Giridih News: चेकिंग अभियान में 31 पकड़ाये, जुर्माना देकर छूटे

Giridih News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हजारीबाग रोड ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान रेलवे ट्रैक पर करने के आरोप में आठ व्यक्ति पकड़े गये.

महिला बोगी में अवैध रूप से सफर करने के आरोप में भी आठ रेल यात्री पकड़ाये. धूम्रपान करने के आरोप में 10 व्यक्तियों को पकड़ा गया. विकलांग कोच में सफर करने के आरोप में तीन और नो पार्किंग जॉन में गाड़ी खड़ा करने के आरोप में दो व्यक्ति धराये.

दंडाधिकारी धनबाद के समक्ष ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया

सभी 31 लोगों को रेलवे दंडाधिकारी धनबाद के समक्ष ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया. निर्धारित जुर्माना राशि की वसूली पर आरपीएफ ने सभी को छोड़ दिया गया. अभियान आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी विश्वनाथ कुमार के निर्देश पर किया गया. जानकारी आरपीएफ उप निरीक्षक लखन देव सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >