प्रथम पक्ष के आकूफ अंसारी के आवेदन पर सलीम अंसारी, महदली मियां, फरीद अंसारी, मजलूम अंसारी सहित 18 लोगों के आरोपित किया गया है. आकूफ ने कहा है कि मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे पूर्व से बने मकान पर मरम्मत व एस्बेस्टस लगाने का कार्य कर रहा थे. इसी दरम्यान उक्त लोगों ने ईंट, पत्थर, रॉड, लाठी व तलवार से हमला बोल दिया. घर में तोड़फोड़ कर बक्से में रखे जेवरात व नकदी को लूट लिया. वहीं, दूसरे पक्ष के महदली मियां ने गफूर अंसारी, शम्सुद्दीन अंसारी, याकूब अंसारी, दिल मोहम्मद अंसारी सहित 12 लोगों के विरुद्ध रॉड व कुल्हाड़ी से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है. कहा कि उक्त लोग उसकी खरीदी जमीन पर जबरन दीवार खड़ा कर एस्बेस्टस लगा रहे थे. मना करने पर मारपीट की गयी. घटना को अंजाम दिया गया. थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
जमीन विवाद में कानून हाथ में ना लें : थाना प्रभारी
गावां प्रखंड में बरसात के आते जमीन विवाद व मारपीट की घटना बढ़ जाती है. छोटे विवाद में लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं. नौ जून को जगदीशपुर गांव में जमीन विवाद में पति-पत्नी को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इस मामले में गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लगभग हर माह जमीन विवाद में मारपीटहोती है. पिछले वर्ष बरसात में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी. हालांकि, अधिकांश मामले गैरमजरुआ भूमि में विवाद की बात सामने आती है. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि जमीन विवाद में लोग मारपीट नहीं करें. कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि हर माह 15 व 30 तारीख को गावां थाना में जमीन विवाद के निपटारे को ले थाना दिवस का आयोजन होता है. इसमें सीओ, सीआई व अन्य अंचल कर्मी उपस्थित रहते हैं. विवाद होने पर अपने दस्तावेजों के साथ आवेदन करें. जांच के बाद न्याय म्लेगी.
