गिरिडीह : भीषण गर्मी से हरिहर धाम में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत, पुजारियों को किसी बीमारी के फैलने की आशंका

गिरिडीह जिले के बगोदर में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से सैकड़ों चमगादरों की मौत हो गई है. इसने हरिहर धाम मंदिर के पुजारियों की चिंता बढ़ा दी है.

बगोदर (गिरिडीह), कुमार गौरव : गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध हरिहर धाम में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत से वहां से पुजारियों में हड़कंप मच गया है. पुजारियों को इलाके में किसी बीमारी के फैलने की आशंका सताने लगी है. लंबे समय से ये चमगादड़ मंदिर परिसर के एक पेड़ पर रह रहे थे.

गिरिडीह जिले के बगोदर में पड़ रही है भीषण गर्मी

जिले के बगोदर इलाके में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. कुछ लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी की वजह से चमगादड़ों की मौत हुई है, जबकि पंडितों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है.

हरिहर धाम मंदिर के बगीचे में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत

बता दें कि बगोदर-हजारीबाग रोड पर स्थित हरिहर धाम मंदिर के विशाल परिसर में एक बगीचा है, जिसमें पेड़ों पर लंबे समय से डेरा जमाये चमगादड़ों की मौत हुई है. 3 दिनों से गिरिडीह जिले के बगोदर इलाके में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है.

पशु-पक्षियों पर भी पड़ने लगा है भीषण गर्मी का असर

भीषण गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी पड़ने लगा है. इसी बीच बगोदर के हरिहर धाम मंदिर के बगीचे के पेड़ों पर रहने वाले सैकड़ों चमगादड़ों की मौत की मौत हो चुकी है. मरने के बाद चमगादड़ पेड़ से जमीन पर गिर रहे हैं.

हरिहर धाम मंदिर के बगीचे में रहते हैं हजारों चमगादड़

मंदिर के प्रबंधक भीम यादव ने इस संबंध में बताया कि हरिहर धाम मंदिर में करीब एक हजार से अधिक चमगादड़ बगीचे के पेड़ों पर हैं. भीषण गर्मी की वजह से उनकी मौत हो रही है. ऐसा माना जाता है कि इन पक्षियों में गर्मी सहने की क्षमता बहुत कम होती है.

चमगादड़ों की हो रही मौत ने बढ़ाई पुजारियों की चिंता

उधर, मंदिर के पुजारी विजय पाठक ने बताया कि बगीचे के पेड़ों पर रहने वाले चमगादड़ों (बादुल) की लगातार मौत हो रही है. हमें आशंका है कि किसी तरह की बीमारी फैल सकती है. बता दें कि मृत पक्षियों से कई तरह की बीमारी होने का खतरा बना रहता है.

स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन से सफाई एवं ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव की मांग

मंदिर परिसर में रहने वाले पुजारी, प्रबंधक, सफाईकर्मी व अन्य लोगों ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग से इलाके में तत्काल ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करने और उक्त स्थान से मृत चमगादड़ों को जल्द से जल्द हटाने की स्थानीय प्रशासन से अपील की है.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में गर्मी का प्रकोप, विलुप्तप्राय बिरहोर जनजाति के एक व्यक्ति की मौत, प्राशासन ने किया इंकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >