अभियान में 1273 यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट, उचित प्राधिकार व बिना बुक कराये सामान के साथ यात्रा करने वाले शामिल थे. इनसे 886020 रुरये जुर्माना वसूला गया. साथ ही उन्हें भविष्य में उचित टिकट लेकर यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गयी. धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक व वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. बताया कि धनबाद मंडल द्वारा यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने व राजस्व संरक्षण के उद्देश्य से नियमित रूप से टिकट जांच अभियान चलाया जाता है. अभियान के दौरान विभिन्न हजारीबाग रोड स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गयी.
हजारीबाग रोड स्टेशन से रेलवे एक्ट में नौ यात्री पकड़ाये
सरिया. हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान नौ व्यक्ति पकड़े गए. आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी विश्वनाथ कुमार ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा गया-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें महिला डिब्बे में सफर करने के आरोप में कुल छह यात्रियों को पकड़ा गया. वहीं, पायदान पर सफर करने के आरोप में तीन यात्री पकड़े गये. सभी लोगों को रेलवे दंडाधिकारी धनबाद के समक्ष ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया, जहां लोगों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं करने की बात कही. इसके पश्चात दंडाधिकारी द्वारा निर्धारित जुर्माना राशि की वसूली के बाद उक्त सभी को मुक्त कर दिया गया.
