सांख के समीप पहुंचते ही कार से धुआं निकलने लगा. सिकंदर और अन्य सवार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वाहन में आग लग गयी. आग की लपट उठती देख कार सवार सभी लोग बाहर निकल गये. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर आसपास के लोग व गावांपुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.
शार्ट सर्किट से आग लगने की
आशंका
आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. आशंका जतायी जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. समय रहते सभी लोगों के सुरक्षित बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया.
