बेंगाबाद प्रखंड स्थित सिरसिया में सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है. पुराने पुल से लेकर बिरसा मुंडा चौक तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे नजर आते हैं. सिरसिया से होकर शहर के प्रसिद्ध शिक्षा संस्थान गिरिडीह कॉलेज और बीएनएस डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राएं हर रोज गुजरते हैं.
सड़क में गड्ढों के कारण छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन भी हिचकोले खाते हुए गुजरने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जगह-जगह सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका काफी बढ़ गई है.
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि आने-जाने वाले राहगीरों व छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना न करना पड़े. लोगों ने प्रशासन से जल्द ध्यान देने की बात कही है.
