ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में खानापूर्ति का आरोप, लोगों ने जताई नाराजगी

गांडेय में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में अव्यवस्था के कारण आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानिए शिविर में क्या रही खामियां और लोगों की नाराजगी।

जिला परिवहन विभाग की ओर से गांडेय प्रखंड सभागार में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में महज खानापूर्ति से आवेदकों में अफरातफरी का माहौल रहा. आवेदकों को बाहर (प्रज्ञा केंद्र या अन्य स्रोत) से लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने, ब्लड ग्रुप प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजातों की मांग से लोग परेशान रहे.

इतना ही नहीं, गांडेय में आयोजित शिविर में दूसरे ब्लॉक या गिरिडीह, जमुआ, देवरी, बेंगाबाद के आवेदकों की भीड़ होने से भी लोगों में नाराजगी दिखी. हालांकि सूचना पर प्रमुख राजकुमार पाठक व बीडीओ निसात अंजुम ने जिला परिवहन विभाग से आये प्रतिनिधि को व्यवस्था में सुधार लाने एवं गांडेय प्रखंड के आवेदकों को प्राथमिकता देने की बात कही.

इधर, लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया के निर्देश के कारण दोपहर बाद शिविर खाली नजर आया. स्थिति यह रही कि शिविर के पहले दिन कितना लाइसेंस निर्गत हुआ, इसे बताने के लिए कोई तैयार नहीं था. मौके पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, झामुमो नेता भैरो वर्मा समेत कई मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >