Giridih News: गांडेय : सोलर लाइट से जगमग होगा ब्लॉक परिसर

Giridih News: जानकारी के अनुसार प्रमुख राजकुमार पाठक व मुखिया अमृतलाल पाठक ने ब्लॉक के मुख्य द्वार और आवासीय भवन के रास्ते में अंधेरे की समस्या को देखते हुए जेरेडा को पत्राचार किया था. उनकी पहल पर जेरेडा ने गांडेय ब्लॉक के लिए 15 सोलर लाइट आवंटित किया है.

जल्द ही गांडेय प्रखंड परिसर सोलर लाइट से जगमग होगा. प्रमुख व मुखिया की पहल पर जेरेडा से ब्लॉक परिसर में 15 सोलर लाइट का अधिष्ठापन का कार्य प्रारंभ हो चुका है. जानकारी के अनुसार प्रमुख राजकुमार पाठक व मुखिया अमृतलाल पाठक ने ब्लॉक के मुख्य द्वार और आवासीय भवन के रास्ते में अंधेरे की समस्या को देखते हुए जेरेडा को पत्राचार किया था. उनकी पहल पर जेरेडा ने गांडेय ब्लॉक के लिए 15 सोलर लाइट आवंटित किया है. इस निहित मंगलवार को प्रमुख, मुखिया व सीओ की उपस्थिति में सोलर लाइट अधिष्ठापन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. मौके पर प्रमुख राजकुमार पाठक ने बताया कि बिजली कटने पर ब्लॉक में बीडीओ-सीओ के आवास समेत अन्य इलाके में अंधेरा हो जाता है. इस निहित ब्लॉक के मुख्य द्वार से लेकर जेएफसीआई गोदाम (पंचायत सचिवालय, गांडेय) तक 15 सोलर लाइट लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >