बीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली, पानी एवं शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त करें. इस दौरान पिछले दिनों चाइल्ड स्पांसरशिप को लेकर आयोजित शिविर में आये आवेदन में कमी को पूरा करने एवं स्पांसरशिप के लिए आये आवेदन को ससमय पूरा कर जमा करने का निर्देश दिया. कहा कि ससमय आवेदन जमा करने से आवेदन को जिला भेजकर लाभुकों को लाभ दिलाया जा सकेगा.
लोगों को मोटिवेट कर मोतियाबिंद सर्जरी सह ऑपरेशन कराने की बात कही
इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों सीएचसी गांडेय में चेन्नई के शंकर नेत्रालय द्वारा आयोजित मोतियाबिंद शिविर में चिह्नित लोगों को मोटिवेट कर मोतियाबिंद सर्जरी सह ऑपरेशन कराने की बात कही. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका किरण प्रसाद, निरुपा सिन्हा, सुषमा कुमारी, कविता कुमारी, अभिषेक सिन्हा समेत कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
