Giridih News :आज दोपहर तीन बजे से जमुआ-देवघर रोड भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Giridih News :लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी को लेकर रविवार को खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद व जमुआ थाना के एसआई रोहित सिंह ने जगरनाथडीह मिर्जागंज जलीय सूर्यमंदिर का निरीक्षण किया.

अधिकारियों ने छठव्रतियों की सुविधा का जायजा भी लिया. जलीय सूर्य मंदिर तालाब में क्षमता से अधिक पानी को देखते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने आनेवाले व्रतियों की सुरक्षा के लिए घाट से तीन फीट पर बल्ला व रस्सी से बैरिकेडिंग का निर्देश मंदिर समिति को दिया. अधिकारियों ने इसमें छठ घाटों की साफ सफाई का भी जायजा लिया.

समस्या होने पर प्रशासन को तत्काल सूचित करें

एसडीएम ने मंदिर समिति के अध्यक्ष सदानंद प्रसाद साहू को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल इसकी सूचना दें. बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे से जमुआ-देवघर रोड पर भारी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा. मौके पर स्थानीय मुखिया रंजीत कुमार, लक्ष्मण साव आदि मौजूद थे. बता दें कि मिर्जागज स्थित जलीय सूर्यमंदिर आस्था का वह केंद्र है. यहां छठ पर न केवल गिरिडीह जिले बल्कि अन्य जगहों के श्रद्धालु पहुंचते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >