Girirdih News :शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट हुआ फ्रिज, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

Girirdih News :बगोदर थाना क्षेत्र के कोल्हा गोल्गो में बद्री सिंह के घर में फ्रिज ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि घर में सभी सदस्य डर से घर छोड़कर बाहर निकल गये.

बगोदर थाना क्षेत्र के कोल्हा गोल्गो में बद्री सिंह के घर में फ्रिज ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि घर में सभी सदस्य डर से घर छोड़कर बाहर निकल गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बद्री सिंह का परिवार खाना खाने के बाद सोने के लिए जा रहे थे. तभी घर में अचानक शॉर्ट सर्किट की हुई और घर का फ्रिज ब्लास्ट कर गया. इससे घर के सदस्यों में अफरातफरी मच गयी. ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गया. धुआं से घर भर गया. फ्रिज दो भागों में बंग हो गया है. वहीं कमरे की छत में भी दरार हो गयी. राहत की बात यह रही कि घर के सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >