चार अवैध आरा मिल को वन विभाग ने किया ध्वस्त, 8 लाख की संपत्ति जब्त

सोमवार को बिरनी प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित चार अवैध आरा मिल पेशम, सुइयाडीह, चरगो, नईटांड़ में छापेमारी की. इस दौरान वन विभाग ने चारों आरा मिल से एक-एक लाख की मशीन व एक-एक लाख कीमत की लकड़ी जब्त की.

वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को बिरनी प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित चार अवैध आरा मिल पेशम, सुइयाडीह, चरगो, नईटांड़ में छापेमारी की. इस दौरान वन विभाग ने चारों आरा मिल से एक-एक लाख की मशीन व एक-एक लाख कीमत की लकड़ी जब्त की. रेंजर सुरेश कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना मिला थी कि बिरनी में कई अवैध आरा मिल वर्षों से संचालित हो रही है. बताया कि मशीन व लकड़ी समेत 8 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त की गयी है. आरा मिल संचालकों के बारे में पता किया जा रहा है. इसमें शामिल सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >