ट्रक व कार की टक्कर में पांच लोग घायल

मतदान कर बक्सीडीह लौट रहे थे लोग

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोहनपुर दुर्गा मंडप के पास ट्रक और एक्यूवी कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. घटना के बाबत बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र के बक्सीडीह के रहने वाले प्रदीप अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, बिजली देवी व दो साल के छोटे बच्चे अश्विन अपने पैतृक गांव गांडेय विधानसभा क्षेत्र के ताराटांड़ से मतदान कर वापस लौट रहे थे. इस दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद सभी घायलों का निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को धनबाद रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >