वारदात शुक्रवार की रात हुई थी. भुक्तभोगी दुकान संचालक राज वर्मन के आवेदन पर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. आवेदन में उल्लेख है कि अपराधियों ने रात में दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी कर दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी चोरी कर ली. दुकान के लाॅकर को भी तोड़ने का प्रयास किया.
10 लाख का हुई थो चोरी
वारदात में दस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. इधर, केस दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी है. दुकान से अंगुली की निशानी का नमूना लिया गया है. बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर चोरी के उद्भेदन का प्रयास चल रहा है. विभिन्न बिंदुओं व तकनीकी सेल की मदद से जांच चल रही है. मामले का पर्दाफाश शीघ्र कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
