नकुल कुमार नायक ने कहा है कि 23 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे कबरीबाद माइंस से बाइक से कोयला की ढुलाई की जा रही थी. सूचना मिलते ही सीसीएल का गश्ती दल मौके पर पहुंचा. गश्ती दल को देखते ही कोयला चोरों में अफरा-तफरी मच गयी और कई लोग भाग निकले. मौके पर तीन बाइक व एक स्कूटर बरामद किया गया. जब्त वाहनों के चेचिस नंबर पढ़ा नहीं जा सका. कहा है कि हर रात 10-15 बाइक व स्कूटर और 50-60 अज्ञात माइंस क्षेत्र में घुसकर कोयला चोरी कर ले जाते हैं. सीसीएल प्रबंधन और सुरक्षा टीम कई बार छापेमारी व जब्ती की कार्रवाई की है, लेकिन चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
