Giridih News : तीन गुमटियों में लगी आग

Giridih News : अगलगी में जली लाखों की संपत्ति

Giridih News : पचंबा थाना के समीप शनिवार की शाम हुई अगलगी की घटना में तीन गुमटियां जलकर राख हो गयीं. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गुमटियों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. घटना पचंबा थाना के समीप की है. तीनों गुमटियां बंद थीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले धुआं उठता दिखा और कुछ ही पलों में आग की लपटें तेज हो गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग पहुंचे और अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. थोड़ी ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक तीनों गुमटियां पूरी तरह जल चुकी थीं. गुमटियों के मालिक श्यामसुंदर साह, मदन यादव और रवि मंडल हैं. उनके अनुसार तीनों गुमटियों को मिलाकर लाखों रुपये की क्षति हुई है. सभी सामान जलकर नष्ट हो गये. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >