Giridih News :गैस लीक होने से घर में लगी आग

Giridih News :तिसरी निवासी अभय बरनवाल के घर में शनिवार को खाना बनाने के दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण घर में आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटें पूरे घर में फैल गयी. परिवार के लोग किसी तरह से घर से बाहर सुरक्षित निकले.

तिसरी निवासी अभय बरनवाल के घर में शनिवार को खाना बनाने के दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण घर में आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटें पूरे घर में फैल गयी. परिवार के लोग किसी तरह से घर से बाहर सुरक्षित निकले. आग लगने के कारण घर में रखा अनाज व कपड़ा सहित कई सामान जलकर राख हो गये. जानकारी मिलने पर पुलिस और आसपास के लोग अभय के घर पहुंचे. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. किसी ने जलते सिलिंडर को किसी तरह बुझाया और खेत में फेंक दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >