Giridih News :पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या की जांच तेज

Giridih News :निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव मिलने की जांच पुलिस ने तेज कर दी है. एसपी डॉ विमल कुमार शनिवार की देर रात स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की समीक्षा की.

एसपी ने मौके पर पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर कई निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस जघन्य घटना में शामिल दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. एसपी ने आसपास के क्षेत्र में जांच कर तकनीकी साक्ष्यों के संग्रह पर विशेष जोर दिया. मालूम रहे कि शव जंगल में अधजला अवस्था मिला था. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस आपसी रंजिश, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और अन्य कारणों की जांच कर रही है.

रविवार को एसडीपीओ टीम के साथ घटनास्थल का पुन: लिया जायजा

रविवार की सुबह डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, निमियाघाट तथा डुमरी थाना प्रभारी सुमन कुमार व डुमरी थाना प्रभारी प्रनीत पटेल घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टीम ने जंगल और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया. घटनास्थल तक आने-जानेवाले रास्तों की भी बारीकी से जांच की. पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से जानकारी एकत्रित करने व मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाल रही है. संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए तकनीकी टीम को भी लगाया गया है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >