Giridih News :दो बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के मचनियाटांड़ के पास गावां-तिसरी मुख्य सड़क पर सोमवार को एक ट्रक के चकमा दिये जाने से एक ही दिशा से आ रही दो बाइक की टक्कर हो गयी.

इसमें एक बाइक पर सवार गुमगी निवासी अशोक विश्वकर्मा का पुत्र 32 वर्षीय सूरज विश्वकर्मा और दूसरी बाइक पर सवार देवरी थाना क्षेत्र के मंझलाड़ीह निवासी तेजलाल राणा का 30 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण मिस्त्री घायल हो गया. सूचना मिलने पर तिसरी थाना के एसआई संजय टुडू घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तिसरी अस्पताल पहुंचाया.

दोनों घायलों को गिरिडीह किया गया रेफर

प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया. एसआई ने बताया कि संदेह के आधार पर ट्रक को थाना लाया गया है और जांच की जा रही है. ट्रक चालक ने बताया कि उसके वाहन से कोई दुर्घटना नहीं हुई है. दोनों बाइक के आपस में सटने से घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >