घटना के बाद पूरे गांव में शोक है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वतन शाम में घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान पानी की आपूर्ति करने वाला एक वाहन सड़क से गुजर रहा था. अचानक वाहन की चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा होते ही आसपास के लोग पहुंचे और परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.
शव लेकर अस्पताल से लौटे परिजन
चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. परिजन बच्चे का शव लेकर वापस घर लौटे और पचंबा थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सदल-बल पहुंचे जांच में जुट गये. वाहन के संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है.
