जानकारी गुणायतन ट्रस्ट के ट्रस्टी सरिया के राजेश जैन ने दी. उन्होंने बताया कि गुणायतन में सैकड़ों मुनि भक्त पधार चुके हैं, जो मुनिसंघ की भव्य मंगल अगुआई करेंगे. वहीं, गुणायतन मध्य भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि दोनों मुनिश्री मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 1600 किमी पद विहार करते हुए संस्कार नगरी जबलपुर से होते हुए तीर्थराज पधार रहे हैं.
आज इसरी में होगा मंगल प्रवेश
सोमवार को विश्व प्रसिद्ध शंका समाधान कार्यक्रम झारखंड महाविद्यालय डुमरी में संपन्न हुआ. रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार 14 अप्रैल की सुबह मुनि संघ का मंगल प्रवेश इसरी में होगा. इसरी मुनिसंघ की मंगल अगुआई आर्यिका रत्न अकंपमति माताजी संघ सहित करेंगी. इस अवसर पर उदासीन आश्रम के सभी त्यागी वृति व प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक जैन व सुशीला जैन की उपस्थिति में रहेंगे.
