Giridih News :डबरसैनी में अनियंत्रित टेलर ने सात दुकानों को किया ध्वस्त

Giridih News :कोडरमा-कोवाड़-भरकट्टा मुख्य सड़क पर डबरसैनी चौक पर रविवार अलसुबह लगभग तीन बजे अनियंत्रित टेलर संख्या जेएच 02 बीआर 1677 ने सात दुकानों को ध्वस्त कर दिया. घटना में टेलर चालक बाल-बाल बच गया.

दुकान ध्वस्त होने लाखों रुपये की संपत्ति की क्षति हुई. घटना होते ही डबरसैनी चौक पर लोगों में अफरातफरी मच गयी. सूचना पर गश्ती कर रहे पुलिस अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों ने संयम बरतते हुए टेलर चालक बुलेट राम को पुलिस अधिकारी ओ सौंप दिया. पुलिस उसे लेकर थाना ले आयी. टेलर घटनास्थल पर ही फंसा था.

इनकी दुकानें हुईं क्षतिग्रस्त

दुर्घटना में मरकोडीह के सीताराम साव, बरोटोला बरोटांड़ के भगतु वर्मा व बदरी राणा, सिमराटांड़ के रामजी साव, तेतरिया सलयडीह के अर्जुन साव, घोरमारा के लटू साव की दुकान क्षतिग्रस्त हुई है. पीड़ितों ने कहा कि दुकानों को क्षतिग्रस्त होने से चार-पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. दुकान के बाहर कोई सोया नहीं था. इसले कारण बड़ी घटना होने से बच गयी.

वाहन मालिक से मुआवजा देने की मांग

दुकानदारों ने टेलर मालिक से मुआवजा देने की मांग की है. टेलर के मालिक घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों संचालकों से समझौता करने में जुटे हुए थे. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि जिनकी दुकान क्षतिग्रस्त हुई है, वे लोग टेलर मालिक से समझौता करने में जुटे हुए हैं. पीड़ितों से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >