Giridih News : पानी टंकी के गोदाम में लगी आग, संपत्ति जली

Giridih News : नगर थाना अंतर्गत साईंधाम मार्ग स्थित सवेरा सिनेमा हॉल के ठीक बगल गुरुवार की रात पानी टंकी के गोदाम में अचानक आग लग गयी.

Giridih News : गिरिडीह नगर थाना अंतर्गत साईंधाम मार्ग स्थित सवेरा सिनेमा हॉल के ठीक बगल गुरुवार की रात पानी टंकी के गोदाम में अचानक आग लग गयी. जानकारी के अनुसार रॉकेट की चिंगारी से पहले सूखी झाड़ी में आग लगी. इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर रखी पानी की टंकी धू-धू कर जल गयी. आग की लपट देख लोग जमा हुये और दमकल को सूचना दी. इस दौरान स्थानीय लोग अपने स्तर से भी आग बुझाने का प्रयास किया, पर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. वहीं, सूचना के करीब आधे घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. लेकिन, तब तक लाखों रुपए की पानी की टंकी जलकर खाक हो चुकी थी. आग लगने की सूचना पर नगर थाना पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार लखन बरनवाल की जमीन पर अशोक बरनवाल पानी टंकी का स्टॉक खुले में रखता था. राहत की बाद यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो स्थिति भयावह हो सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >