Giridih News :पारसनाथ कॉलेज में छात्राओं ने किया पौधरोपण

Giridih News :पारसनाथ कॉलेज में बुधवार को एनसीसी इकाई एवं एनएसएस ने संयुक्त रूप से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मनोज कुमार मिश्रा व संचालन नोडल पदाधिकारी प्रो रीतलाल प्रसाद वर्मा ने किया. इस दौरान कॉलेज परिसर में पौधरोपण के वाद-विवाद, भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

वक्ताओं ने पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाये रखने की आवश्यकता पर जोर दिया.आइक्यूएसी के समन्वयक प्रो योगेश प्रसाद महतो ने कहा कि पृथ्वी को मानव की आवश्यकता नहीं है, बल्कि मानव को पृथ्वी की आवश्यकता है. इसलिए इसके संरक्षण के प्रति सभी को गंभीर होना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति जागरूक होने और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने की अपील की. प्रो गौतम कुमार सिंह ने ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला. कहा : बढ़ता तापमान, अनियमित मौसम और प्राकृतिक आपदाएं मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं. एनसीसी के नोडल अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ पिंटू पांडेय ने पृथ्वी दिवस का महत्व बताया. उप प्राचार्य यशवंत सिन्हा ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने, जल संरक्षण वअधिक से अधिक पौधरोपण पर बल दिया. प्राचार्य डॉ मनोज कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया. कहा कि आनेवाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पृथ्वी छोड़ना हमारी जिम्मेदारी है.

ग्रीन क्लब का किया गया गठन

कॉलेज में ग्रीन क्लब का भी गठन किया गया. इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को नियमित रूप से बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो राजकुमार मेहता, प्रो रजनी कुमारी, डॉ शशिभूषण, प्रो उमा पांडेय, डॉ मधु जायसवाल, प्रो मुजफ्फर हुसैन, कुबेर प्रसाद, विनोद कुमार अकेला सहित शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.

संत फ्रांसिस के बच्चों ने लिया हरियाली बनाये रखने का संकल्प

घासीडीह स्थित संत फ्रांसिस एकेडमी में कार्यक्रम हुआ. बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर पृथ्वी दिवस मनाया. कार्यक्रम में पृथ्वी माता, जिससे हमारा मां-बेटे का जन्मों-जन्मों का नाता है के प्रति आभार व्यक्त किया गया. सभी ने पृथ्वी पर हरियाली लाने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया. बच्चों को अपने आसपास साफ रखने और गंदगी से दूर रहने का पाठ पढ़ाया गया. विद्यालय के प्रबंध निदेशक अंबिका प्रसाद बरनवाल ने संदेश दिया. संचालन में शिक्षक प्रणव ब्रह्मा ने किया. कार्यक्रम में राजीव कुमार, विकास कुमार, सोनी गुप्ता, इशिका, जेसी लोंगचर, एलिमा मुर्मू, निखत जहां सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >