Giridih News :एक ही बाइक पर सवार पिता और छह बच्चे घायल

Giridih News :गिरिडीह-डुमरी सड़क पर शुक्रवार की रात एक पिता अपने छह मासूम बच्चों के साथ सड़क हादसे का शिकार हो गया. पीरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज के समीप एक अन्य बाइक के चकमा देने से एक ही बाइक पर सवार सातों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायलों में खुखरा निवासी विनोद साव (35) के साथ उनके छह बच्चे गुड़िया कुमारी (9), संतोषी कुमारी (12), कृति कुमारी (7), अंकुश कुमार (2), कोमल कुमारी (4) व अंकित कुमार (5) शामिल हैं. सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार विनोद अपने बच्चों को लेकर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान पालगंज के पास सामने से आ रही एक बाइक ने चकमा दे दिया. इससे उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गयी और सातों लोग इधर-उधर जा गिरे.

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

रात होने के कारण कुछ देर तक सभी घायल सड़क किनारे तड़पते रहे. कुछ समय बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर घायलों पर पड़ी. उन्होंने एक टेंपो रोककर सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >