Giridih News: समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक को दी विदाई

Giridih News: शिक्षकों ने वीरेंद्र कुमार के कार्यशैली के विषय में अपने-अपने विचार व्यक्त किए. बताया कि वीरेन्द्र कुमार मध्य विद्यालय अहिल्यापुर में बीते साल 2016 से अपनी सेवा दे रहे थे, उनका तबादला दुमका जिला के जामा प्रखंड में किया गया है.

गांडेय प्रखंड के मध्य विद्यालय अहिल्यापुर में बुधवार को विदाई सामारोह का आयोजन किया गया. इस क्रम में विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक वीरेन्द्र कुमार को भावभीनी विदाई दी गई. इस क्रम विद्यालय के कई शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने शिक्षक को उपहार देकर सम्मानित किया. वहीं शिक्षकों ने वीरेंद्र कुमार के कार्यशैली के विषय में अपने-अपने विचार व्यक्त किए. बताया कि वीरेन्द्र कुमार मध्य विद्यालय अहिल्यापुर में बीते साल 2016 से अपनी सेवा दे रहे थे, उनका तबादला दुमका जिला के जामा प्रखंड में किया गया है. समारोह में शिक्षक वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि अहिल्यापुर में 9 साल का अनुभव बहुत अच्छा रहा. विद्यालय से बच्चों का अधिक से अधिक जुड़ाव हो इसके लिए कार्य किया. मौके पर शिक्षक सुजीत कुमार, सुखलाल दास, बबल पांडेय, अंजना सिन्हा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >