Giridih: जंगल में महुआ चुनने गये वृद्ध को हाथी ने कुचलकर मार डाला, दहशत में पूरा गांव

Giridih: सरिया थाना क्षेत्र के बगड़ो गांव में जंगली हाथी ने एक वृद्ध को कुचलकर मार डाला. 65 साल के जगेश्वर ठाकुर महुआ चुनने पास के जंगल में गए थे, जहां झुंड से बिछड़े एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

Giridih: सरिया थाना क्षेत्र की परसिया पंचायत अंतर्गत बगड़ो गांव निवासी जागेश्वर ठाकुर (65 वर्ष) को झुंड से बिछड़े एक हाथी ने कुचलकर मार डाला. घटना गुरुवार सुबह की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जागेश्वर ठाकुर गुरुवार की सुबह महुआ चुनने के लिए अपने घर के समीप जंगल में गये थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जंगल में मौजूद झुंड से बिछड़े हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण की भीड़ जुट गयी. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

वन विभाग की ग्रामीणों से अपील

वन परिसर पदाधिकारी अंशु पांडेय ने बताया कि झुंड से बिछुड़ा एक हाथी ने वृद्ध को कुचला है. हाथी अभी भी जंगल क्षेत्र में मौजूद है. उसे भगाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने ग्रामिणों से अपील की है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक वे जंगल की ओर न जायें और पूरी सावधानी बरतें. मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गयी. इसमें तत्काल 50 हजार रुपये परिजन को दे दी गयी. जबकि, शेष साढ़े तीन लाख रुपये कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिये जाने की बात कही गई.

मुखिया गीता देवी, भोला मंडल, अशोक तुरी, प्रह्लाद सिंह, बब्लू मंडल, पवन महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे.

लगातार उधम मचा रहे हाथी

सरिया प्रखंड में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 10 वर्षों में हाथियों के हमले में 11 लोगों की मौतें हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं. वहीं, सैकड़ों लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचाया गया है. घरों को तोड़े जाने से लोगों को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ी है. इनमें उर्रो, निमाटांड़, धोवारी व गड़ैया के एक-एक, सखुआडीह, अंबाडीह व धवैया में दो-दो घर शामिल हैं. इसके अलावा बकराडीह गांव में जंगली सूअर के हमले से भी एक महिला की मौत हो चुकी है. हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल है और वन विभाग से ठोस पहल की मांग की जा रही है. इधर, वन विभाग लोगों को सावधान रहने की नसीहत दे रहा है.

ये भी पढ़ें…

झमाझम बारिश से बदला रांची के मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Jamshedpur: टाटा मोटर्स कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रेड समझौते पर मुहर; बढ़ेगा वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >