Giridih News :खोरीमहुआ. क्षेत्र में लगातार हो रही लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता चंद्रमोहन शर्मा ने मंगलवार को धनवार सब डिवीजन एवं ढाकोसारण फीडर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए फीडर में कंट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा. बताया कि इसके बाद वहां बिजली कर्मी प्रतिनियुक्त होंगे. लो वोल्टेज की समस्या चिंताजनक : इस दौरान कार्यपालक अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है. उन्होंने क्षेत्र के बिजली कर्मियों को लगातार सक्रिय रहने, खराबी की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने तथा लाइन मेंटेनेंस कार्य को नियमित रूप से करने का निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता ने विशेष रूप से ढाकोसारण फीडर क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या पर चिंता जतायी. चरणबद्ध तरीके से सुधरेगी व्यवस्था : उन्होंने कहा कि इस इलाके से लगातार कम वोल्टेज की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं. कंट्रोल रूम बनने के बाद से फीडर की निगरानी लगातार हो सके और किसी भी तकनीकी खराबी या लाइन फॉल्ट की स्थिति में तुरंत सुधार हो सकेगा. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है तथा चरणबद्ध तरीके से बिजली व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान विभाग के विकास सिंह, प्रदीप कुमार, ललित कुमार आदि मौजूद थे.
Giridih News : इइ ने किया ढाकोसारण फीडर क्षेत्र का निरीक्षण
Giridih News : फीडर में बनेगा कंट्रोल रूम, कर्मी होंगे तैनात

Giridih News : इइ ने किया ढाकोसारण फीडर क्षेत्र का निरीक्षण