Giridih News:आरके महिला कॉलेज में दुर्गोत्सव का आयोजन

Giridih News:श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को आइक्यूएसी ने दुर्गोत्सव का आयोजन किया. अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मधु श्री सेन सान्याल ने की.

गिरिडीह

. श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को आइक्यूएसी ने दुर्गोत्सव का आयोजन किया. अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मधु श्री सेन सान्याल ने की. कार्यक्रम का विषय ‘हर नारी में दुर्गा’ था. इस कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, कविता तथा नाटक से शक्ति, दृढ़ निश्चय, भक्ति तथा दंड की प्रतीक मां दुर्गा को दर्शाया. छात्राओं ने क्विज में भी भाग लिया. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मधु श्री सेन सान्याल ने बताया कि नारी शक्ति की पहचान को इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया. प्राचार्य ने भी सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में प्रो सुनील कुमार, प्रो सुशील कुमार राय, डॉ संजीव सिंह, प्रो रेणुका शाहू, प्रो पूनम प्रभा मुंडू, प्रो दीपिका कुमारी, प्रो लक्ष्मण राम, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >