Giridih News :दीपावली में बच्चों के चेहरे पर लायी मुस्कान

Giridih News : महेशलुंडी नि:शुल्क शिक्षा केंद्र में मुखिया शिवनाथ साव ने बच्चों के बीच दिवाली मनायी. इसका मुख्य उद्देश्य उन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना था, जो आर्थिक तंगी के कारण इससे वंचित रहते हैं.

दिवाली पर सतर्कता और पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रख कर पर्व मनाने की जानकारी दी गयी. श्री साव ने कहा कि यह एक प्रेरणादायी कार्यक्रम है. हमारे समाज में कई बच्चे ऐसे हैंस जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, पर त्योहार मनाने की लालसा उनके मन में भी होता है. लेकिन, उत्साह के साथ त्योहार नहीं मना पाते हैं. ऐसे बच्चों के साथ त्योहार में प्यार बांटने से सामाजिक दायित्व निर्वहन के साथ साथ बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनके अंदर ऊर्जा का संचार होता है. आयोजन में अनूप कुमार साव, केंद्र के निदेशक सुमित कुमार, अमरदीप सिंह, विजय साव, बासुदेव दास, अनिल ठाकुर, अविनाश मंडल, अभय कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक प्रजापति, पंकज कुमार, अंकित कुमार, सुरेश मोहली का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >