धनबाद-कोयंबटूर के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 22 अगस्त से परिचालन होगा शुरू

धनबाद से कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त से चलेगी। हजारीबाग रोड स्टेशन पर ठहराव से मरीजों और यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा में मिलेगी राहत।

हजारीबाग रोड रेलवे क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. रेलवे मंत्रालय ने धनबाद से कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दी है. ट्रेन संख्या 22363/22364 धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन साप्ताहिक होगा.

ट्रेन संख्या 22363 धनबाद से 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को पहली बार रवाना होगी. जबकि 22364 कोयंबटूर से 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को चलेगी. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के माध्यम से दी गई है. धनबाद-कोयंबटूर एक्सप्रेस ट्रेन धनबाद से चलकर गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया समेत विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होकर दक्षिण भारत की ओर जाएगी.

धनबाद से चलने वाली ट्रेन का हजारीबाग रोड स्टेशन पर निर्धारित ठहराव 17:23 से 17:25 बजे तक रहेगा. जबकि वापसी समय दिन के 11:00 बजे हजारीबाग रोड रेलवे प्लेटफार्म पर ठहराव है. जबकि प्रस्थान 11:02 में होगा. इस ट्रेन की परिचालन से सरिया, बगोदर, विष्णुगढ़, बिरनी, राजधनवार, चौबे, चालकुशा सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा के लिए नई रेल सुविधा मिलेगी.

नई ट्रेन के शुरू होने से वेल्लोर में इलाज कराने जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को विशेष सहूलियत मिलने की उम्मीद है. कोयंबटूर तक सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध होने से दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा में सुविधा मिलेगी.

बता दें कि सरिया, बगोदर, बिरनी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर जाते हैं. परंतु ट्रेन की सीधी सुविधा नहीं रहने के कारण उन्हें धनबाद या कोडरमा जाना पड़ता था. इस ट्रेन के परिचालन आरंभ होने से ऐसे यात्रियों के लिए नई ट्रेन से दक्षिण भारत पहुंचना पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो सकेगा.

वापसी में ट्रेन संख्या 22364 कोयंबटूर से धनबाद के लिए चलेगी. ट्रेन में कुल 22 अमृत भारत कोच होंगे. इसके परिचालन से रोजगार, व्यवसाय और इलाज के लिए दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Laxmi narayan pa

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >