Giridih News: श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों ने सुनी श्रीकृष्ण की बाललीला

शहर के अरगाघाट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत भगवत भगवान की आरती के साथ की गयी थी. चार दिनों तक अलग अलग विषयों पर भगवान की कथाा सुनायी गयी.

श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन की कथा में भगवान की बाललीला का वर्णन किया गया. इसके बाद श्री गोवर्धन जी के बारे में बताया गया. भगवान की बाल लीलाओं मे माखन चोरी, उखल बंधन, गिरिराज पूजन इत्यादि की व्याख्या की गयी. ये सारे चरित्र छोटे छोटे बाल गोपालों द्वारा किया गया.

भगवान की बाल लीलाओं को सुन झूम उठे श्रोता

प्रसंग को सुनकर लोग झूम उठे. नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, भजन पर भक्त झूम कर नाचने लगे. इस आयोजन में शामिल अतिथियों में मंटू सिन्हा, दिनेश यादव, मृत्युंजय जायसवाल, अरुण साव, रामानंद प्रसाद सिंह, राजेश शर्मा इत्यादि लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >