Giridih News: संवेदक के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की मांग

Giridih News: पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखंड सरकार ने डुमरी प्रखंड में जर्जर एलटी तारों को बदलने के लिए टेंडर किया था, लेकिन अब तक सिर्फ 25 प्रतिशत काम ही हुआ है.

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि 75 प्रतिशत गांवों में तार और पोल अब भी जर्जर हालत में हैं. धुटवाली, दुधपनिया, भरखर और जामतारा गांवों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं.

ग्रामीणों से करता है अभद्र व्यवहार

महतो ने बताया कि युबिटेक फैजाबाद कंपनी के संवेदक ने इसमें सिर्फ लीपापोती की है. ग्रामीणों के कहने पर वह अभद्र भाषा में बात करता है. उसका कहना होता है कि जो करना है कर लो. ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि संवेदक के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की जाए. इसके साथ ही उसका टेंडर लाइसेंस ब्लैकलिस्टेड किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >