बैठक को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य में जमीन सर्वे का काम शुरू हो गया है. लातेहार और लोहरदगा दो जिला में सर्वे का काम पूरा भी हो गया है. झारखंड सरकार ने दिसंबर 2024 में ही झारखंड उच्च न्यायालय में हलफनामा देकर कहा है कि 6 महीना के अंदर पूरे झारखंड राज्य में जमीन के सर्वे का काम पूरा हो जायेगा. इसलिए गिरिडीह जिला में भी जमीन सर्वे का काम जल्द शुरू होने की संभावना है. रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति दे देने पर अंचल कर्मी जमीन सर्वे के समय मोटा रकम घूस में नहीं ले सकेंगे. यही कारण है कि झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के बाद भी तिसरी अंचल अधिकारी रजिस्टर टू उपलब्ध कराने में जान बूझकर विलंब कर रहा है. इसलिए किसान जनता पार्टी के सदस्यों को यह संकल्प लेकर 27 मार्च को तिसरी के सड़क पर उतरना है कि वे किसी भी कीमत पर तिसरी अंचल अधिकारी के घूस लेने के नापाक इरादे को कामयाब नहीं होने देंगे. मौके पर कार्यालय सचिव विजय कुमार, संरक्षक सुकुल नारायण देव, जागेश्वर ठाकुर, सरिता देवी, पूरण सिंह, धनेश्वर मरांडी, नबी अंसारी, घनश्याम पंडित, धनेश्वर महतो, हदीश अंसारी, मुकेश राय, बासुदेव मरांडी, जहांगीर अंसारी, रविंद्र राय, महादेव विश्वकर्मा, सुनीला बेसरा, मालती देवी, राजेश कुमार, सदीक अंसारी, बीरेंद्र कुमार वर्मा, लालो मुर्मू, अफसर खान, बासुदेव महतो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
