गांडेय. शुक्रवार को उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने गांडेय प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एसआईआर से जुड़े कार्यों का जायजा लिया और बूथों पर मतदाताओं को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली.
उप विकास आयुक्त ने बूथ नंबर 320, 321, 382, 383 और 264 समेत अन्य मतदान केंद्रों पर लगे शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां मौजूद मतदाताओं से बातचीत कर एसआईआर कार्य के दौरान हो रही परेशानियों की जानकारी ली.
ये भी पढ़ें: गांडेय में अवैध आरा मिलों पर वन विभाग की छापेमारी, मशीन समेत लकड़ियां जब्त
डीडीसी ने संबंधित बीएलओ को मतदाताओं की समस्याओं का क्रमवार तरीके से समाधान करने और कार्यों में आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया. उन्होंने एसआईआर से जुड़े कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया. मौके पर बीडीओ निसात अंजुम, सीओ ओमप्रकाश बड़ाइक समेत कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे.
