बेंगाबाद से 4 मोबाईल फोन के साथ 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Cyber Crime News Jharkhand: गिरिडीह जिले की पुलिस ने 3 साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है. ये लोग गर्भवती महिलाओं से ठगी किया करते थे.

Cyber Crime News Jharkhand: गिरिडीह पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 4 मोबाईल फोन बरामद किये हैं. साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व योजना का लाभ दिलाने के नाम पर और एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता बंद हो जाने का डर दिखाकर उनसे वसूली और ठगी कर रहे थे. गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार ने गुरुवार (30 जनवरी 2025) को यह जानकारी दी.

प्रतिबिंब पोर्टल से एसपी को मिली साइबर ठगी की जानकारी

गिरिडीह के पुलिस कप्तान ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव से ये साइबर क्रिमिनल्स लोगों से ठगी की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी मिलने के बाद उन्होंने साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

साइबर डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने साइबर क्रिमिनल्स को दबोचा

एसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में बनी इस टीम ने बेंगाबाद के फुरसोडीह में छापेमारी कर ठगी का प्रयास कर रहे तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. साइबर अपराधियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड बरामद हुए हैं. गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल्स के नाम अदाकत अंसारी, समीर अंसारी और शमसूद अंसारी हैं.

इसे भी पढ़ें

30 जनवरी को 14.2 किलो का गैस सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां जानें

मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए बंगाल के यूसुफ ने किया ये खेल

एमएस धोनी समेत झारखंड में कितने लोग साल में एक करोड़ या उससे अधिक कमाते हैं?

झारखंड के तापमान में उछाल, लोगों को ठंड से मिली राहत, जानें कैसा है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >